UPSSSC Platoon Commander 2026 Exam City: यूपी प्लाटून कमांडर एग्जाम सिटी जारी, परीक्षा 22 नवंबर को होगी
Abhay Pratap Singh | November 12, 2026 | 04:08 PM IST | 2 mins read
यूपी प्लाटून कमांडर लिखित परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्लाटून कमाण्डर एवं ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आज जारी कर दी है। आवेदन पत्र भरने वाले कैंडिडेट 12 नवंबर से पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से अपनी शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी प्लाटून कमाण्डर और ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि और उसमें उल्लिखित सामग्री/ दस्तावेज लाना होगा। इनके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आयोग ने बताया कि, यह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से उचित समय सूचित किया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और दिशा-निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 295 पदों का भरा जाएगा, जिसमें प्लाटून कमाण्डर के 52 पद और ब्लॉक आर्गनाइजर के 243 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Platoon Commander 2026 City Slip: डाउनलोड चरण
यूपी प्लाटून कमांडर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- ऑफिशियल यूपीएसएसएससी वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘Important Announcement’ टैब पर जाएं।
- प्लाटून कमाण्डर/ ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल दर्ज करें, सबमिट करें और सिटी इंटिमेशन सीट जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी