UPSSSC PET Result 2023: पीईटी रिजल्ट upsssc.gov.in पर हुआ जारी, जानें कैसे करें चेक
Abhay Pratap Singh | January 29, 2024 | 10:43 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 29 जनवरी को यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा 29 जनवरी को प्रारंभिक आर्हता परीक्षा (पीईटी) रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 28 व 29 अक्टूबर 2023 को किया गया था।
पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी यूपी सरकार की ग्रुप ‘सी’ के तहत निकलने वाली भर्तियों में आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
पीईटी परीक्षा 2023 के लिए करीब 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 12,58,867 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए थे। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि प्रोविजनल आंसर की 6 नवंबर 2023 को जारी की गई थी, जिसके बाद 15 नवंबर तक उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थी। आयोग ने 29 जनवरी 2024 को सभी पालियों और परीक्षा दिनों के लिए उत्तर कुंजी के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। यूपी पीईटी स्कोर कार्ड एक वर्ष के लिए वैध माना जाता है।
UPSSSC PET Result 2023: ऐसे जांचे रिजल्ट
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर यूपी पेट रिजल्ट देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद पीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर यूपी पीईटी 2023 का रिजल्ट दिखाई देगा।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था और नीति में बदलाव की कर रहे तैयारी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
राजधानी दिल्ली में हुई परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ से तोंगपाल के स्वामी आत्मानंद स्कूल की शिक्षिका अनिता पहारे और कोटा आत्मानंद स्कूल के छात्र शिवम बंसल भी शामिल हुए।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल