UPSSSC PET 2026 Notification: यूपीएसएसएससी पीईटी नोटिफिकेशन जारी, 3 अगस्त से शुरू होगा आवेदन, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | August 1, 2026 | 04:18 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने यूपी पीईटी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार 3 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 3 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर है। शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यूपी पीईटी-2026 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा ओटीआर में दर्ज समस्त विवरण त्रुटि रहित हैं। यदि अभ्यर्थी ओटीआर में संशोधन करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के पंजीकरण से पहले ओटीआर में अनिवार्यतः संशोधन करना होगा। अभ्यर्थी को पीईटी-2026 के अंतर्गत केवल एक आवेदन करना होगा।

UPSSSC PET 2026: आयुसीमा

यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UPSSSC PET 2026 Fees: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क
कुल शुल्क योग
अनारक्षित (सामान्य)
160 रुपये
25 रुपये
185 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग
160 रुपये
25 रुपये
185 रुपये
अनुसूचित जाति
70 रुपये
25 रुपये
95 रुपये
अनुसूचित जनजाति
70 रुपये
25 रुपये
95 रुपये
दिव्यांगजन हेतु
शून्य
25 रुपये
25 रुपये

UPSSSC PET 2026: शैक्षणिक योग्यता

यूपी पीईटी-2026 में हाईस्कूल अथवा उसके समकक्ष क्वालीफिकेशन रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अतः ऐसे सभी अभ्यर्थी, जिनके द्वारा आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि से पहले हाईस्कूल अथवा उसके समकक्ष क्वालीफिकेशन पूरी कर ली गई है, वे प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Also read IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें

UPSSSC PET 2026: पीईटी सर्टिफिकेट वैलिडिटी

यूपी प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा में प्राप्त अंक आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की तिथि से 3 वर्ष तक प्रभावी होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]