Trusted Source Image

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बीपीएससी टीआरई 4.0 रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव, 32388 पदों के लिए करें अप्लाई

Abhay Pratap Singh | September 25, 2026 | 03:28 PM IST | 2 mins read

बीपीएससी ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2012 से पहले नियुक्त और कार्यरत शिक्षकों के लिए दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करना पर्याप्त है। ऐसे शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य नहीं होगा।

बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 25 सितंबर से चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से अंतिम तिथि 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जिन कैंडिडेट द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या दर्ज नहीं किया जाता है, उन्हें बायोमेट्रिक फीस के रूप में 200 रूपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। बीपीएससी बिहार टीआरई 4.0 पंजीकरण शुल्क जमा करने के लिए 25 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।

BPSC Bihar School Teacher TRE 4.0 Exam 2026: शैक्षणिक योग्यता

बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता जांचने की सलाह दी गई है।

  • प्राथमिक विद्यालय (वर्ग 1 से 5) के लिए सीटीईट पेपर-1 अथवा बीटीईटी पेपर-1 पास होना अनिवार्य है।
  • मध्य विद्यालय (वर्ग 6 से 8) के अध्यापकों को सीटीईटी पेपर-2 अथवा बीटीईटी पेपर-2 उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • माध्यमिक विद्यालय (वर्ग 9 से 10) एवं विशेष विद्यालय अध्यापक (वर्ग 9 से 10) के शिक्षकों के लिए एसटेट पेपर-1 पास होना जरूरी है।
  • उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक (वर्ग 11 से 12) के लिए एसटीईटी पेपर में उत्तीर्ण हों।

Also readBSEB STET Admit Card 2026: बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड 25 सितंबर को होगा जारी, त्रुटि सुधारने का मिलेगा मौका

प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय में अध्यापक के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापक के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त से की जाएगी। अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, बीसी/ ईबीसी (पुरुष एवं महिला) के लिए 40 वर्ष, अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, ट्रांसजेंडर के लिए 42 वर्ष और एससी/ एसटी (पुरुष एवं महिला) के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।

बीपीएससी टीचर रिक्रूटमेंट टेस्ट 2026 फेज 3 के माध्यम से कुल 32,388 पद भरे जाएंगे। कुल वैकेंसी में से कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 और 10 के लिए 3,877 पद और कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी टीआरई 4.0 नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

BPSC TRE 4.0 Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट बीपीएससी टीआरई 4.0 ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:

  • BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, बीपीएससी टीआरई 4 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां कैंडिडेट्स पंजीकरण करें।
  • इसके बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications