Trusted Source Image

BSEB STET Admit Card 2026: बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड 25 सितंबर को होगा जारी, त्रुटि सुधारने का मिलेगा मौका

Santosh Kumar | September 24, 2026 | 10:25 AM IST | 1 min read

बीएसईबी बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। इसमें पेपर-1 कक्षा 9-10 के लिए और पेपर-2 कक्षा 11-12 के लिए होगा।

एसटीईटी 2026 परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
एसटीईटी 2026 परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) 2026 के उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया गया है। बिहार बोर्ड 25 सितंबर की दोपहर को बीएसईबी एसटीईटी के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी करेगा ताकि उम्मीदवार अपनी निजी जानकारी की जांच कर सकें। बीएसईबी एसटीईटी आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर को पूरी हो गई है।

एसटीईटी 2026 परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। डमी एडमिट कार्ड एक प्रोविज़नल दस्तावेज है जिसमें उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर, कैटेगरी और अन्य जानकारी शामिल होती है।

BSEB STET Admit Card 2026: त्रुटि सुधार की सुविधा 30 सितंबर तक

डमी एडमिट कार्ड अंतिम एडमिट कार्ड से पहले जारी किया जाता है ताकि अगर कोई गलती हो, तो उसे समय रहते सुधारा जा सके। उम्मीदवार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो बोर्ड द्वारा सुधार का मौका मिलेगा। त्रुटि सुधार की सुविधा 30 सितंबर तक के लिए उपलब्ध है। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर लॉग इन करना होगा।

Also readCTET Exam Dates 2026: सीटेट एग्जाम डेट घोषित; 12-13 दिसंबर को होगी परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?

Bihar STET Dummy Admit Card 2026: शुल्क का भुगतान ऑनलाइन

बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। इसमें पेपर-1 कक्षा 9-10 के लिए और पेपर-2 कक्षा 11-12 के लिए होगा। प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे और समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा। अगर रिजर्व्ड कैटेगरी की जानकारी में कोई बदलाव होता है और अतिरिक्त परीक्षा शुल्क का भुगतान 30 सितंबर तक ऑनलाइन करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications