UPSSSC PET 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी नोटिफिकेशन upsssc.gov.in पर जारी, 14 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Saurabh Pandey | May 2, 2025 | 06:42 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी पीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 मई से शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 17 जून 2025 है। जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 24 जून तक किया जा सकेगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने पीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 मई से शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 17 जून 2025 है। जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 24 जून तक किया जा सकेगा।
UPSSSC PET 2025: आयु सीमा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2025 में आवेदन करने के लिए ऐसे अभ्यर्थी पात्र होगें, जिन्होंने 1 जुलाई, 2025 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूरी कर ली हो तथा 40 वर्ष से अधिक आयु न हो।
UPSSSC PET 2025: शैक्षणिक योग्यता
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के लिए हाईस्कूल अथवा उसके समकक्ष क्वालीफिकेशन वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अतः ऐसे सभी अभ्यर्थी, जिनके द्वारा आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि से पहले हाईस्कूल अथवा उसके समकक्ष क्वालीफिकेशन प्राप्त किया हो, वे पीईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC PET 2025: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क
|
शुल्क योग
|
|---|---|---|---|
|
अनारक्षित (सामान्य)
|
160 रुपये
|
25 रुपये
|
185 रुपये
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
160 रुपये
|
25 रुपये
|
185 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति
|
0.00
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
0.00
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
|
दिव्यांगजन हेतु
|
0.00
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
यूपीएसएसएससी पीईटी एग्जाम डेट
यूपीएसएसएससी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा के कार्यक्रम के सम्बन्ध में यथासमय आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।
पीईटी स्कोर की वैधता अवधि
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी में प्राप्त अंक परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की तिथि से 3 वर्ष तक मान्य होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच