Abhay Pratap Singh | October 4, 2026 | 04:15 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कैट एप्लीकेशन 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 (CAT 2026) के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया कल से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से अपने आईआईएम कैट 2026 एप्लीकेशन में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
आईआईएम कैट एप्लीकेशन 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैट 2026 के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने और फीस का भुगतान करने वाले उम्मीदवार सिर्फ फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और टेस्ट राज्य/शहर की प्राथमिकताओं को एडिट कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में निर्धारित समय-सीमा के भीतर जरूरी बदलाव करने की सलाह दी गई है। आईआईएम इंदौर ने कहा की सुधार की आखिरी तिथि के बाद कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। आईआईएम कैट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त को शुरू हुई थी और 22 सितंबर को समाप्त हो गई थी।
Also readनीट और सीयूईटी परीक्षा साल में 2 बार कराने की सिफारिश, शिक्षा मंत्रालय की कमेटी ने सौंपा ड्राफ्ट
नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों के लिए अपने जमा किए गए कैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के कुछ खास फील्ड में सुधार करने के लिए एक सीमित ‘एडिट विंडो’ उपलब्ध होगी। यह एडिट विंडो 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक खुली रहेगी।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 का आयोजन 29 नवंबर को कई सत्रों में किया जाएगा। प्रथम सत्र सुबह 8:30 बजे से, द्वितीय सत्र दोपहर 12:30 बजे से और तृतीय सत्र की परीक्षा शाम 4:30 बजे से शुरू होगी। प्रत्येक सत्र की अधिक 2 घंटे होगी। आईआईएम कैट 2026 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा।