Trusted Source Image

FMGE Final Edit Window 2026: एफएमजीई फाइनल एडिट विंडो natboard.edu.in पर ओपन, लास्ट डेट 19 अक्टूबर

Santosh Kumar | October 3, 2026 | 05:52 PM IST | 1 min read

एफएमजीई परीक्षा 31 अक्टूबर को होनी है। टेस्ट सिटी के बारे में जानकारी 20 अक्टूबर के आसपास जारी होने की संभावना है और एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर तक जारी किया जाएगा।

Back

FMGE Preparation Tips

Ebook contains the best strategies for FMGE preparation tips.

Check Now
एफएमजीई फाइनल एडिट विंडो की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एफएमजीई फाइनल एडिट विंडो की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) के अक्टूबर 2026 सेशन के लिए 'फाइनल एडिट विंडो' एक्टिव कर दी है। यह सुविधा आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन में फोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान से जुड़ी कमियां हैं, उन्हें सूचित किया जाता है कि वे इस विंडो के जरिए सुधार कर सकते हैं।

एफएमजीई अक्टूबर परीक्षा के लिए फाइनल एडिट विंडो 3 से 19 अक्टूबर तक खुली रहेगी। इस दौरान केवल उन्हीं उम्मीदवारों को सुधार करने का मौका मिलेगा जिनकी अपलोड की गई तस्वीरें तय गाइडलाइंस के मुताबिक नहीं पाई गई।

एफएमजीई फाइनल एडिट विंडो में केवल फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे के निशान में ही सुधार किया जा सकता है। नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर या टेस्ट सिटी जैसी दूसरी निजी जानकारी में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।

Also readNBEMS Answer Key 2026: एनबीईएमएस की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर-की जारी, कल से कर सकेंगे चैलेंज

इस विंडो के बाद इमेज में सुधार करने का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। जो उम्मीदवार तय समय के अंदर कमियों को ठीक नहीं कर पाते हैं, उनके आवेदन रद्द किए जा सकते हैं और उन्हें एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

एफएमजीई परीक्षा 31 अक्टूबर को होनी है। टेस्ट सिटी के बारे में जानकारी 20 अक्टूबर के आसपास जारी होने की संभावना है और एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर को आने की उम्मीद है। नतीजे नवंबर के आखिर तक घोषित होने की उम्मीद है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications