Abhay Pratap Singh | October 4, 2026 | 11:56 AM IST | 2 mins read
गेट 2027 एप्लीकेशन करेक्शन लिंक 14 अक्टूबर को सक्रिय होगी और यह 21 अक्टूबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए रेगुलर पंजीकरण प्रक्रिया कल बंद कर दी जाएगी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर 5 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। गेट 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक 2 सितंबर से सक्रिय है।
विलंब शुल्क के साथ गेट 2027 रजिस्ट्रेशन विंडो 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर, 2026 तक सक्रिय रहेगी। आवेदकों को गेट एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 14 से 21 अक्टूबर, 2026 तक का समय दिया जाएगा। गेट 2027 में रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (RA) का नया टेस्ट पेपर जोड़ा गया है। XE, XH और XL के सेक्शनल पेपर कोड में भी बदलाव किया गया है।
नीचे उपलब्ध सारणी में गेट 2027 रजिस्ट्रेशन फीस प्रति टेस्ट पेपर रेगुलर और एक्सटेंडेड तिथियों के लिए जांच सकते हैं:
| कैटेगरी | रेगुलर डेट्स | एक्सटेंडेड डेट्स |
|---|---|---|
| महिला/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी | 1000 रुपये | 1500 रुपये |
| अन्य उम्मीदवारों के लिए | 2000 रुपये | 2500 रुपये |
इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, और आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज में बैचलर डिग्री वाले कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं। गेट 2027 का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी को कई शिफ्ट में होगा और गेट 2027 रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किया जाएगा। सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड की तिथि उचित समय पर जारी की जाएगी।
गेट 2027 परीक्षा आईआईटी संस्थानों, आईआईएससी और भाग लेने वाले कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट (एमटेक) और डॉक्टोरल प्रोग्राम (पीएचडी) में दाखिले के लिए किया जाता है। इसके अलावा गेट स्कोर का उपयोग कुछ PSUs द्वारा रिक्रूटमेंट के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए गेट 2027 ब्रॉश्चर जांच सकते हैं।
गेट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: