UPSSSC LEO 2026 Notification: यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी नोटिफिकेशन 1251 पदों के लिए जारी, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | August 10, 2026 | 06:52 PM IST | 2 mins read
यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 92,300 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-17-परीक्षा/2026 के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी (Livestock Extension Officer) मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यूपीएसएसएससी एलईओ नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 9 सितंबर से 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। मेन्स एग्जाम के लिए परीक्षा शुल्क केवल पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को बाद में देना होगा। आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है।
UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 Notification: शैक्षणिक योग्यता
लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता की जांच कर लेना चाहिए:
- प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- जीव विज्ञान समूह के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय/ पशुचिकित्सा महाविद्यालय से 2 वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा पाठ्यक्रम किया हो।
- देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
Also read UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी ने परीक्षाओं, इंटरव्यू का कैलेंडर upsssc.gov.in पर किया जारी
यूपीएसएसएससी एलईओ 2026 भर्ती के माध्यम से कुल 1251 पशुधन प्रसार अधिकारी के रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 वेतनमान के अनुसार 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। मुख्य लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी अधिसूचना 2026 जांचने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 Online Application: आवेदन प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार 9 सितंबर, 2026 से आवेदन पत्र भर सकेंगे:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- पशुधन प्रसार अधिकारी 2026 - आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम