UPSSSC JE Notification 2026: यूपीएसएसएससी जेई इलेक्ट्रिकल नोटिफिकेशन 380 पदों के लिए जारी, आवेदन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | October 12, 2026 | 07:53 PM IST | 2 mins read
यूपी जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 2026 मुख्य परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-25-परीक्षा/2026 के तहत सम्मिलित अवर अभियंता विद्युत (Junior Engineer - Electrical) मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। यूपी जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 6 नंवबर से शुरू होगी और 27 नवंबर को समाप्त हो जाएगी।
यूपीएसएसएससी जेई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में शुल्क समायोजन एवं संशोधन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित की गई है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ऑनलाइन माध्यम में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 380 जूनियर इंजीनियर के पद भरे जाएंगे।
UPSSSC Junior Engineer (Electrical) Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- यूपी बोर्ड से 10वीं या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण किया हो।
- विद्युत इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी आवश्यक है।
- प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की तक सेवा देने वाले या राष्ट्रीय कैडेट कोर ‘बी’ प्रमाण-पत्र वाले कैंडिडेट को प्राथमिकला दी जाएगी।
पद के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष/ 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई, 2026 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के तहत ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर यूपीएसएसएससी जेई मेन्स एग्जाम 2026 के लिए शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक है, जबकि ¼ नेगेटिव मार्किंग भी है। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
UPSSSC Junior Engineer Notification 2026: आवेदन प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी जेई (विद्युत) 2026 आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं:
- आधिकारिक यूपीएसएसएससी की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, अवर अभियंता (विद्युत) - आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र