UPSSSC Admit Card: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, 22 नवंबर को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | November 17, 2025 | 07:11 PM IST | 1 min read
आवेदक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करके और आवश्यक प्रविष्टियां भरकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट के लिए 567 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जूनियर असिस्टेंट पद के लिए टाइपिंग टेस्ट 22 नवंबर को होगा। यूपीएसएसएससी एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, टाइपिंग टेस्ट एक्सीलेंस इन्फोटेक, रजत महिला शिक्षा एवं प्रबंध महाविद्यालय कैंपस, रजत पीजी कॉलेज के सामने, न्यू पंचवटी, कामता, अयोध्या रोड, लखनऊ-226028, जिला लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।
शेड्यूल के अनुसार, यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2022 टाइपिंग परीक्षा में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का रिपोर्टिंग समय सुबह 7 बजे है और प्रवेश द्वार बंद होने का समय सुबह 10 बजे है।
टाइपिंग टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करके और आवश्यक प्रविष्टियाँ भरकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में दिए गए विस्तृत निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षा केंद्र पर टाइपिंग परीक्षा के लिए अवश्य उपस्थित हों। यूपीएसएसएससी प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार