UPSSSC JA Mains Admit card 2025: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 29 जून को
Abhay Pratap Singh | June 25, 2025 | 07:12 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज यानी 25 जून को विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2023 के तहत जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क एवं असिस्टेंट लेवल-3 पदों पर मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी जेई मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड ले जाना होगा। यूपीएसएसएससी जेए हाल टिकट के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। UPSSSC जूनियर असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रोल नंबर, परीक्षा तिथि एवं समय जैसे विवरण शामिल हैं।
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मुख्य 2025 परीक्षा 29 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,512 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जूनियर असिस्टेंट/ जूनियर क्लर्क/ असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों पर की जाएगी।
यूपीएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
UPSSSC Junior Assistant Mains Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी जेए मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, जेए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूपीएसएसएससी जेए हाल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच