UPSSSC Mains Answer Key 2025: यूपी जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क मेंस आंसर की जारी, 6 जुलाई को दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | June 30, 2025 | 05:12 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी परीक्षा जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल- III पदों सहित 5512 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल 3 के पदों के लिए लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर सभी प्रश्नों की आंसर-की चेक कर सकते हैं। अगर किसी उत्तर पर कोई आपत्ति है तो अभ्यर्थी 6 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
यूपीएसएसएससी परीक्षा जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल- III पदों सहित 5512 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आंसर की देख सकते हैं।
अब अभ्यर्थी इस उत्तर कुंजी की सहायता से अपनी उत्तर पुस्तिका का मिलान करके अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। इससे परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को यह जानने में मदद मिलेगी कि वे चयन की दौड़ में हैं या नहीं।
UPSSSC Answer Key 2025: संबंधित प्रमाण अपलोड करने होंगे
यूपीएसएसएससी मेंस आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराते समय अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाण भी अपलोड करने होंगे। सभी आपत्तियों की जांच के बाद आयोग फाइनल आंसर-की जारी करेगा, जिसके आधार पर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों ने पेपर को आसान बताया। उम्मीदवारों के अनुसार, पेपर का समग्र कठिनाई स्तर आसान था, यह पिछले वर्षों के पेपर पैटर्न का पालन करता था।
UPSSSC Mains Answer Key 2025: आंसर की कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपी जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क मेंस आंसर की चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जूनियर असिस्टेंट आंसर की संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जारी अधिसूचना की पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- यूपी जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क आंसर की पर क्लिक करें।
- आंसर की पीडीएफ ओपन हो जाएगी इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]SSC JE Notification(Out) Live: एसएससी जेई नोटिफिकेशन जारी @ssc.gov.in, रजिस्ट्रेशन शुरू, एग्जाम डेट, सिलेबस
एसएससी जेई एग्जाम 2025 के माध्यम से जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल & मैकेनिकल) के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल