UPSSSC JE Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर प्रोविजनल आंसर की जारी, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 4, 2026 | 09:31 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी जेई आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 4 मई को विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2024 के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा की प्रोविजलनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी जेई प्रोविनल आंसर की जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार अंकन योजना का पालन करते हुए उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यूपी जूनियर इंजीनियर 2024 मुख्य परीक्षा 3 मई, 2026 को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अवर अभियंता (सिविल)/ सहायक विकास अधिकारी (अवर अभियंता, सिविल) के पदों पर चयन के लिए मुख्य लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। यह उत्तर कुंजी 10 मई, 2026 तक यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।”
यूपीएसएसएससी जेई आंसर की 2026 के मास्टर सेट में परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, प्रश्न संख्या और सही विकल्प सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4,612 जूनियर इंजीनियर के पदों को भरा जाएगा।
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद की प्रक्रिया क्या है?
यूपीएसएसएससी जेई प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी और फिर यूपीएसएसएससी जेई 2024 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
UPSSSC Junior Engineer Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी जेई 2026 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
- ‘अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी’ पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट यूपीएसएसएससी जेई प्रोविजनल उत्तर कुंजी जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच