UPSSSC JE Civil Mains 2024: यूपीएसएसएससी जेई सिविल मेन्स पंजीकरण का आज आखिरी दिन, upsssc.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | June 7, 2024 | 11:14 AM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी जेई सिविल मेन्स पंजीकरण 2024 के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरफ से जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 7 जून आखिरी दिन है। जिन पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी जेई सिविल मेन्स 2024 आवेदन शुल्क का भुगतान करने और आवेदन फॉर्म में बदलाव करने की अंतिम तिथि 14 जून 2024 तक है।
UPSSSC JE Civil Mains 2024: रिक्तियों का विवरण
यूपीएसएसएससी जेई (सिविल) मेन्स परीक्षा के तहत कुल 2847 जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों पर पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
- अवर अभियंता (सिविल)/सहायक विकास अधिकारी के 2819 पद (सामान्य चयन)
- अवर अभियंता (सिविल) के 28 पद (विशेष चयन)
UPSSSC JE Syllabus:आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
यूपीएसएसएससी जेई सिविल पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
UPSSSC JE Civil Mains 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'लाइव विज्ञापन' खंड पर क्लिक करें।
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- अब फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल