UPSSSC JE Civil 2024: यूपीएसएसएससी जेई सिविल मुख्य परीक्षा के लिए चयनित कैंडिडेट का परिणाम जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 2, 2026 | 02:45 PM IST | 2 mins read
यूपी जूनियर इंजीनियर सिविल 2024 मेन्स एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2024 के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों का परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी जेई रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर सिविल 2024 मेन्स एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीएसएसएससी जेई (सिविल) मुख्य लिखित परीक्षा 2024 का आयोजन 3 मई, 2026 को किया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4612 {(3739 (सामान्य चयन) +873 (विशेष चयन)} जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद भरे जाएंगे। कुल रिक्तियों में से सबसे अधिक सामान्य कैटेगरी के 1761 पद शामिल हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस के 368, ओबीसी के 1514, एससी व एसटी के क्रमशः 924 व 45 पद हैं।
यूपी जेई सिविल मुख्य परीक्षा 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
आयोग ने कहा कि, पीईटी-2023 स्कोर में वास्तविक (Absolute) स्कोर अथवा नार्मलाइज्ड (Normalised) स्कोर में शून्य या ऋणात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट नहीं किया गया है। 26,205 अभ्यर्थियों का परिणाम मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए अनुमोदित किया गया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2023 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी परिणाम से संबंधित लिंक पर जाकर लॉगिन विंडो में विवरण अंकित करके अपना परिणाम देख सकते हैं।”
Shortlisted Candidates Result for JE Civil Main Exam 2024: मुख्य परीक्षा के लिए चयनित कैंडिडेट
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी जूनियर इंजीनियर सिविल मुख्य परीक्षा 2024 के लिए चयनित अभ्यर्थी अपना परिणाम जांच सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Important Announcement’ पर क्लिक करें।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और मुख्य परीक्षा हेतु अपना परिणाम जानें।
अगली खबर
]JEE Main 2026 April 2 Shift 1 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 2 शिफ्ट 1 कठिनाई स्तर आसान से मध्यम; गणित चुनौतीपूर्ण
छात्रों और विशेषज्ञों के अनुसार, इस शिफ्ट का कुल कठिनाई स्तर आसान से मध्यम रहा। अधिकतर छात्रों ने पेपर को संतुलित बताया। छात्रों ने फिजिक्स वाले हिस्से को सबसे आसान माना। वहीं, गणित को चुनौतीपूर्ण को बताया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार