UPSSSC Instructor Main Exam 2022: यूपी अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र upsssc.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | February 19, 2024 | 06:54 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, दिव्यांग श्रेणी के कैंडिडेट से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने यूपी अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी अनुदेशक मुख्य परीक्षा 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। यूपी अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन केवल लखनऊ जिले में किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,504 रिक्तियां भरी जाएंगी।
यूपीएसएसएससी अनुदेशक भर्ती परीक्षा: एडमिट कार्ड डाउनलोड शुल्क
यूपी अनुदेशक 2022 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क का भी भुगतान करना होगा:
- पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
- एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 80 रुपये का भुगतान करना होगा।
- अनारक्षित व ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
- फीस भुगतान के लिए कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद Main Examination Fee Deposition पर क्लिक करना होगा।
UPSSSC Instructor Main 2022 Admit Card: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर यूपी अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2022 का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद Instructor Mains exam 2022 admit card लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो में लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब स्क्रीन पर प्रवेश पत्र प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अनुदेशक मेन एग्जाम 2022 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र में अपना नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, पद, रोल नंबर, फोटो, श्रेणी, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय, जन्म तिथि व हस्ताक्षर आदि विवरण जांच लेना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी