UPSSSC Havildar Instructor City Slip 2026: यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर सिटी स्लिप जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | November 12, 2026 | 03:13 PM IST | 1 min read

यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 209 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2026 के तहत हवलदार प्रशिक्षक (Havildar Instructor) मुख्य परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप में आवंटित परीक्षा शहर/ जिले की जानकारी जांच सकते हैं। इसके अलावा, कैंडिडेट का नाम, पंजीकरण संख्या और परीक्षा तिथि सहित अन्य विवरण उपलब्ध हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना देख सकेंगे। अतः अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वह परीक्षा जिले की सूचना देखने से पहले मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान अवश्य कर लें।”

Also read UPSSSC Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अपडेट

यूपीएसएसएससी ने बताया कि, यह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर सूचित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने हेतु परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड लाना होगा।

आयोग द्वारा हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 22 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 209 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

UPSSSC Havildar Instructor City Intimation Slip 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘महत्वपूर्ण घोषणाएं’ लिंक पर विजिट करें।
  • हवलदार प्रशिक्षक परीक्षा जिला लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]