UPSSSC Havildar Instructor 2026: यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर मुख्य परीक्षा के लिए जमा करें शुल्क, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 3, 2026 | 06:45 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 एप्लीकेशन फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सहित अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार प्रशिक्षक (Havildar Instructor) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शुल्क भुगतान प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 एप्लीकेशन फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सहित अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अनारक्षित/ ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये और एससी/ एसटी को 80 रुपये देना होगा। दिव्यांग व्यक्तियों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2026 के तहत हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 22 नवंबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से हवलदार प्रशिक्षक के कुल 209 पदों को भरेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Havaldar Instructor 2026 Application Fee: शुल्क भुगतान प्रक्रिया
यूपीएसएसएससी एप्लीकेशन फीस जमा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/Online_App/Can_login_app.aspx पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]CG SET Paper 2 Answer Key 2026: सीजी एसईटी पेपर 2 आंसर की साइकोलॉजी सहित 5 विषयों के लिए जारी, आपत्ति उठाएं
अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 10 नवंबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर दर्ज करा सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार