UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Answer Key 2025: यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
Abhay Pratap Singh | April 29, 2025 | 02:07 PM IST | 1 min read
यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार 4 मई, 2025 तक प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2023) के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी मेन्स एग्जाम आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की गई थी। UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की उम्मीदवार 4 मई, 2025 तक डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग ग्राम पंचायत अधिकारी के कुल 1,468 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।
आयोग की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आयोग के विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2023, के अंतर्गत 27-04-2025 को संपन्न ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। उक्त प्रोविजनल उत्तर कुंजी दिनांक 04-05-2025 तक यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।”
यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा प्रारंभिक उत्तर कुंजी पीडीएफ में क्वेश्चन पेपर - कोड, प्रश्न एवं उसका सही उत्तर सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ में प्रश्न एवं सही उत्तर हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराया गया है।
यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट को शामिल किया गया है। लेटेस्ट अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP Gram Panchayat Adhikari Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘Important Announcement’ पर जाएं।
- प्रोविजनल उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- प्रारंभिक उत्तर कुंजी पीडीएफ ओपन होगी।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र