UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, अंतिम तिथि 20 जुलाई
Abhay Pratap Singh | June 30, 2026 | 04:29 PM IST | 2 mins read
यूपी फॉरेस्ट गार्ड/ वाइल्ड लाइफ गार्ड 2026 मुख्य परीक्षा के माध्यम से कुल 708 पदों को भरा जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज से विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026 के तहत वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 30 जून से 20 जुलाई, 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदकों को शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित की गई है। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों के पास पीईटी 2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए।
UPSSSC Forest Guard and Wildlife Guard Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- अभ्यर्थी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट (10वीं) परीक्षा या समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- आवेदक की आयु 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी गई है।
यूपी फॉरेस्ट गार्ड/ वाइल्ड लाइफ गार्ड 2026 मुख्य परीक्षा के माध्यम से कुल 708 पदों को भरा जाएगा। यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदकों का चयन पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को बाद में अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया में पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) (जहां भी लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
UPSSSC Forest Guard Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी वन रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- पीईटी 2025 पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
- ऑनलाइन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी