UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2026: यूपी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा कार्यक्रम जानें
Abhay Pratap Singh | February 4, 2026 | 07:42 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 4 फरवरी को विज्ञापन संख्या 10-परीक्षा/2023, वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/ PST) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूपी फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल टेस्ट का आयोजन 10 फरवरी, 2026 से किया जाएगा।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। फॉरेस्ट गार्ड एवं वाइल्डलाइफ गार्ड परीक्षा के अंतर्गत लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर कुल 5,111 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
नोटिस में कहा गया, “पात्र अभ्यर्थियों की पीईटी/ पीएसटी 10 फरवरी से 19 फरवरी, 2026 तक जनपद लखनऊ के परीक्षा केंद्र गुरु गोबिन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, कुर्सी रोड, गुडम्बा, लखनऊ पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय (रिपोर्टिंग टाइम) सुबह 6:00 बजे व प्रवेश गेट बंद होने का समय सुबह 8:00 बजे है।”
आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और निर्धारित तिथि व समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना सुनिश्चित करें।
यूपी वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती 2023 अभियान के माध्यम से कुल 709 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें 693 पद वन रक्षक के और 16 पद वन्य जीव रक्षक के शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSSSC Forest Guard Physical Test Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी पीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘महत्वपूर्ण घोषणा’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, फॉरेस्ट गार्ड पीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूपी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी हाल टिकट जांचें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच