Abhay Pratap Singh | February 4, 2026 | 05:06 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सिवल सेवा परीक्षा 2026 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार/ व्यक्तित्व परीक्षण चरण शामिल है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए 4 फरवरी से 24 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की ग्रेजुएट (UG) की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2026 को 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दिया जाएगा।
यूपीएससी सीएसई आवेदन फॉर्म 2026 भरने के लिए सभी उम्मीदवारों (महिला/ एससी/ एसटी/ बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है) को 100 रुपये शुल्क देना होगा। यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2026 के तहत कुल 933 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 33 पद बेंचमार्क दिव्यांगता श्रेणी वाले अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 के अनुसार, यूपीएससी सीएसई 2026 प्रारंभिक परीक्षा 24 मई, 2026 को और मुख्य परीक्षा 21 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सीएसई परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी सीएसई फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को सामान्य निर्देश, प्रोफाइल/ मॉड्यूल के अनुसार निर्देश और दस्तावेज अपलोड करने के निर्देशों को पढ़ने की सलाह दी गई है। आयोग ने कहा कि कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) के साथ जरूरी जानकारी/ दस्तावेज न देने पर परीक्षा के लिए उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
यूपीएससी सीएसई चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ), मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक) और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी सीएसई नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएसई 2026 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं: