UPSSSC Excise Constable Result 2026: यूपी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, फिजिकल टेस्ट 7 दिसंबर से

Abhay Pratap Singh | November 23, 2026 | 10:42 PM IST | 1 min read

यूपी आबकारी कांस्टेबल परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपीएसएसएससी द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 820 आबकारी सिपाही के पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2026 के तहत आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 20 सितंबर को आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी एक्साइट कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

यूपी आबकारी कांस्टेबल परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग ने शारीरिक माप परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए चयमित कुल 2591 अभ्यर्थियों के परिणाम एवं कट-ऑफ अंक जारी किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 820 पदों को भरा जाएगा।

आयोग ने बताया कि आबकारी सिपाही के पदों पर चयन के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन 7 दिसंबर, 2026 से लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

UP Excise Constable Result 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी एक्साइज कांस्टेबल रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘महत्वपूर्ण घोषणा’ टैब पर क्लिक करें।
  • आबकारी सिपाह परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Also read Indian Army Sports Quota Recruitment 2026: इंडियन आर्मी खेल कोटा भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 1 दिसंबर से आवेदन

UPSSSC Excise Constable 2026 Cutoff: कटऑफ अंक

आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर चयन के अगले चरण शारीरिक माप परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु चयनित अभ्यर्थियों का श्रेणीवार कट ऑफ नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

लंबवत आरक्षण -

क्रम संख्या श्रेणी कटऑफ अंक

1

अनारक्षित

82.50

2

अनुसूचित जाति

69.75

3

अनुसूचित जनजाति

64.50

4

अन्य पिछड़ा वर्ग

79.25

5

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

80.00

क्षैतिज आरक्षण -

क्रम संख्या श्रेणी कटऑफ अंक

1

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

56.50

2

भूतपूर्व सैनिक

58.25

3

महिला

72.00

4

उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु

62.50

5

दिव्यांगजन

पद विज्ञापित नहीं हैं

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]