UPSSSC Eligibility Result 2026: लेखा परीक्षक, सहायक लेखाकार और विधान भवन रक्षक भर्ती का पात्रता परिणाम जारी

Abhay Pratap Singh | November 19, 2026 | 03:28 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी एलिजिबिलिटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा।

यूपीएसएसएससी मेन एग्जाम 2026 एलिजिबिलिटी रिजल्ट पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर जारी किया गया है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा 2026 और विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के लिए पात्रता परिणाम घोषित कर दिया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।

यूपीएसएसएससी एलिजिबिलिटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा। यूपीएसएसएससी एलिजिबिलिटी रिजल्ट 2026 में सफल उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में बैठने और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने का मौका दिया जाएगा।

नोटिस के अनुसार, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम/ नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अलग करते मुख्य परीक्षा के लिए उपलब्धता की सीमा तक शॉर्टलिस्ट किया गया है। लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा 2026 में 10,409 कैंडिडेट उपस्थित होंगे।

Also read UPSC CSE Main Interview Schedule 2026: यूपीएससी सीएसई मेन इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 2526 कैंडिडेट होंगे शामिल

आयोग ने विधान भवन गार्ड एवं विधान भवन फायरमैन मेन एग्जाम 2026 के लिए 7967 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इसके अलावा, अनारक्षित, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए कटऑफ 72.35 अंक तथा एससी वर्ग के लिए कटऑफ 69.13 अंक व एसटी के लिए कटऑफ 60.02 अंक निर्धारित किया गया है।

यूपीएसएसएससी ऑडिटर एंड असिस्टेंट अकाउंटेंट मेन एग्जाम 2026 के माध्यम से कुल 1957 पद और यूपीएसएसएससी विधान भवन रक्षक एंड विधान भवन अग्निक मुख्य परीक्षा 2026 के तहत कुल रिक्त 170 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

UPSSSC PET Eligibility Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी पीईटी एलिजिबिलिटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘इंपॉर्टेंट अनाउंसमेंट’ सेक्शन में संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसे जांचें, डाउनलोड  करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]