UPSSSC Computer Operator Eligibility Result 2026: कंप्यूटर ऑपरेटर मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता परिणाम जारी

Abhay Pratap Singh | November 22, 2026 | 05:01 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी कंप्यूटर ऑपरेटर एलिजिबिलिटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

यूपीएसएसएससी ने पात्रता रिजल्ट पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर तैयार किया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-20-परीक्षा/2026 के तहत महाधिवक्ता कार्यालय (कंप्यूटर संवर्ग) मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता परिणाम जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। यूपीएसएसएससी कंप्यूटर ऑपरेटर मेन एग्जाम 2026 के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 के आधार पर कुल 486 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

UPSSSC Computer Operator PET Result 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी कंप्यूटर ऑपरेटल एलिजिबिलिटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • परिणाम संबंधित लिंक पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करें और अपना परिणाम डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also read UPSSSC: वेटनरी फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए एवं सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर चयन के लिये पीईटी 2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका संख्या-ए-68706/2015, ललित कुमार प्रतिउत्तर प्रदेश राज्य तथा अन्य में एचसी द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट 486 अभ्यर्थियों के परिणाम एवं कट-आफ अंक आयोग द्वारा जारी किया गया है।”

UPSSSC Computer Operator Cutoff 2026: कटऑफ अंक

  • लंबवत आरक्षण के तहत अनारक्षित श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी हेतु कट-आफ 70.06 अंक तथा अनुसूचित जाति श्रेणी हेतु कटऑफ 64.97 अंक निर्धारित हुआ है।
  • क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 69.87 अंक है।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]