UPSSSC Answer Key Objection 2026: यूपी भेषजिक आयुर्वेदिक उत्तर कुंजी पर दर्ज करें आपत्ति, लास्ट डेट 28 सितंबर
Abhay Pratap Singh | September 22, 2026 | 08:03 PM IST | 2 mins read
यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने आज से भेषजिक आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा 2024 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 22 सितंबर से ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां उठा सकते हैं।
यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी एक या एक से अधिक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं और प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपए शुल्क जमा करना होगा। आपत्ति विंडो 28 सितंबर तक खुली रहेगी।
आयोग ने कहा कि वेबसाइट पर जारी मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी के आधार पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन के संबंध में एक डॉक्यूमेंट पीडीएफ फाइल (5 MB से कम) अपलोड करना होगा। भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बाद दर्ज की गई आपत्तियों में किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
Also read UPSSSC Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी आबकारी कांस्टेबल आंसर की जारी, 28 सितंबर तक चैलेंज का मौका
कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से निर्धारित समयावधि में मात्र एक बार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम अथवा डाक/ प्रत्यावेदन द्वारा भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी।
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक 2024 लिखित परीक्षा 20 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूपी भेषजिक अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
UPSSSC Ayurvedic Pharmacist Answer Key Objection 2026: आपत्ति प्रक्रिया
आपत्ति दर्ज करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://pharmacist-ayurvedic-main-exam-20092026.answer-objections.com/ पर जाएं।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें।
- सही उत्तर दर्ज, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल