Trusted Source Image

UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी आबकारी कांस्टेबल आंसर की upsssc.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | September 22, 2026 | 05:52 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने यूपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी 28 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

आंसर की उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने से पहले अपने संभावित अंकों का पता लगाने में भी मदद करती है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आंसर की उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने से पहले अपने संभावित अंकों का पता लगाने में भी मदद करती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी आबकारी कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अंतरिम उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और अपने जवाबों की तुलना आधिकारिक उत्तरों से कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 28 सितंबर 2026 तक ही सक्रिय रहेगा।

अभ्यर्थी अंतरिम उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से जैसे- डाक द्वारा उत्तर कुंजी के संबंध में दी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने की अन्तिम तिथि 28 सितंबर 2026 है।

यूपी आबकारी कांस्टेबल मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। आंसर की उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने से पहले अपने संभावित अंकों का पता लगाने में भी मदद करती है। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद आयोग फाइनल आंसर की जारी करेगा।

यूपीएसएसएससी आबकारी कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी। इसके बाद यूपीएसएसएससी मिली आपत्तियों की समीक्षा करेगा और फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसी आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ेंगे।

Also read IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर्स और क्लर्क भर्ती की लास्ट डेट 29 सितंबर तक बढ़ी

UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026: उत्तर कुंजी डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर नोटिस बोर्ड सेक्शन में जाएं।
  3. अब आबकारी कांस्टेबल मुख्य परीक्षा 2026 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  5. अंत में इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications