UPSSSC ABT Answer Key Objection 2026: सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आंसर की पर 21 जुलाई तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | July 15, 2026 | 06:44 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी एबीटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से 15 जुलाई से ऑनलाइन माध्यम चुनौती दर्ज कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी एबीटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। उम्मीदवारों आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। शुल्क भुगतान के बाद दर्ज आपत्ति में सुधार की अनुमति नहीं होगी।
इससे पहले, आयोग ने 14 जुलाई को यूपी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियल 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी किया था, जो 20 जुलाई तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन उत्तर कुंजी 2026 की मदद से अंकन योजना का पालन करते हुए अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से या डाक प्रत्यावेदन द्वारा उत्तर कुंजी के संबंध में दी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी।”
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2026 के तहत सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की गई थी। आपत्ति प्रक्रिया व अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
UPSSSC Assistant Boring Technician Answer Key 2026: आपत्ति प्रक्रिया
यूपीएसएसएससी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर, भर्ती से संबंधित आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- उस प्रश्न का चयन करें जिसके संबंध में आपत्ति दर्ज करनी है।
- उत्तर का चयन करें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
अगली खबर
]JCECEB CPL Admission 2026: कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स में प्रवेश के लिए 17 जुलाई से करें आवेदन, शुल्क जानें
झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु कोर्स शुरू करते समय कम-से-कम 17 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, न्यूनतम हाइट 158 सेमी और अधिकतम 185 सेमी हो।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल