Trusted Source Image

JCECEB CPL Admission 2026: कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स में प्रवेश के लिए 17 जुलाई से करें आवेदन, शुल्क जानें

Abhay Pratap Singh | July 15, 2026 | 05:50 PM IST | 1 min read

कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) विद मल्टी-इंजन रेटिंग ट्रेनिंग कोर्स झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (दुमका एयरपोर्ट) द्वारा संचालित किया जा रहा है।

झारखंड राज्य के स्थायी निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन के लिए पात्र हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
झारखंड राज्य के स्थायी निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन के लिए पात्र हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने आज ‘कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) विथ मल्टी-इंजन रेटिंग’ ट्रेनिंग कोर्स में प्रवेश के लिए 100% स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 15 ट्रेनीज के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर 17 जुलाई से फॉर्म भर सकते हैं।

पात्रता मानदंड -

  • आवेदक फिजिक्स, मैथ और इंग्लिश विषय के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा पास हो।
  • अंग्रेजी, भौतिकी और गणित में से प्रत्येक विषय में कम से कम 50% अंक (SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों को 5% की छूट) होने चाहिए।
  • साथ ही 10+2 या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 45%) में उत्तीर्ण किया हो।

आयु सीमा और हाइट -

  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु कोर्स शुरू करते समय कम-से-कम 17 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, न्यूनतम हाइट 158 सेमी और अधिकतम 185 सेमी हो।
  • झारखंड राज्य के स्थायी निवासियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

वार्षिक पारिवारिक आय और परीक्षा शुल्क -

  • केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आय 12,00,000 रुपये से अधिक नहीं है।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 12,000 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। पिछड़ा वर्ग-1/पिछड़ा वर्ग-2/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।

Also readJCECEB: झारखंड पैरा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट, पैटर्न जानें

Jharkhand Flying Institute: महत्वपूर्ण तिथियां

क्र. सं.विवरणतिथि
1ऑनलाइन आवेदन शुरू17 जुलाई 2026
2ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026
3पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र में संशोधन1 अगस्त 2026
4प्रवेश पत्र डाउनलोडपरीक्षा से 4 दिन पहले
5परीक्षा तिथि (ऑफलाइन, रांची)9 अगस्त 2026 (रविवार)

प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं अंक योजना -

लिखित प्रवेश परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रश्नों का स्तर 10+2 के समकक्ष रहेगा। नीचे सारणी में परीक्षा पैटर्न जांच सकते हैं:

क्रम संख्याविषयप्रश्नों की संख्याअंकसमय
1सामान्य अंग्रेजी501002 घंटे 15 मिनट
2गणित2550
3भौतिकी2550
4रीजनिंग (तार्किक क्षमता)2550
5समसामयिक घटनाक्रम (करेंट अफेयर्स)2550
कुल150300
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications