Abhay Pratap Singh | July 15, 2026 | 04:32 PM IST | 1 min read
सीजी बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (BSCN) 2026 का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in या vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी बीएससीएन रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
सीजी बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हालांकि, सीजी बीएससीएन फाइनल आंसर की 2026 सभी सेटों (सेट-ए, बी, सी और डी) के प्रश्न पत्र के लिए पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
बोर्ड द्वारा सीजी बीएससीएन मॉडल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। सीजी बीएससी नर्सिंग फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर ही प्रवेश परीक्षा का परिणाम तैयार और घोषित किया गया है।
Also readCG PAT PVPT Answer Key 2026: सीजी पीएटी पीवीपीटी आंसर की जारी, 20 जुलाई तक चुनौती का मौका
सीजी बीएससी नर्सिंग फाइनल आंसर की और परिणाम के साथ ही स्कोर लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, कैटेगरी, जन्म तिथि और पर्सेंटाइल सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “प्रवेश परीक्षा के मॉडल उत्तर पर प्राप्त आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा कराकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 15 जुलाई, 2026 को सीजीएसएसबी के वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा का अंतिम उत्तर और परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: