UPSSSC ASO Result 2026: यूपीएसएसएससी एएसओ मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 28, 2026 | 11:55 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी एएसओ 2026 पात्रता रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-05-परीक्षा/2026 के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (ASO) / सहायक शोध अधिकारी (ARO) (सांख्यिकी) मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों का परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी एएसओ मुख्य परीक्षा 2026 पात्रता रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट ही यूपीएसएसएससी एएसओ एआरओ मुख्य परीक्षा 2026 में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। परीक्षा तिथि जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 में वास्तविक स्कोर/ नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम/ नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अलग करते हुए पीईटी 2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उपलब्धता की सीमा तक शार्टलिस्ट कुल 15703 अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग द्वारा अनुमोदित किया गया है।”
आगे कहा गया कि, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित 15703 उम्मीदवारों का परिणाम आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध परिणाम से संबंधित लिंक पर जाकर लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं।”
यूपीएसएसएससी एएसओ भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 1565 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से 11 मई, 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा, जिसे उम्मीदवार लागू शुल्क का भुगतान करने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSSSC Assistant Statistical Officer Eligibility Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी एएसओ रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/ResultsDire.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘विज्ञापन संख्या 05-Exam/2026’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना परिणाम जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच