Abhay Pratap Singh | June 28, 2026 | 10:45 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी रीएग्जाम 2026 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी रीएग्जाम 2026 की प्रोविनजल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो आज बंद कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर 28 जून की रात 11:50 बजे तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि चुनौती सही पाई जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। एनटीए रीनीट फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर परिणाम घोषित करेगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं:
नीट यूजी रीएग्जाम 2026 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। निर्धारित तिथि व समय के बाद आपत्ति दर्ज करने के संबंध में कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आपत्ति उठाने की प्रक्रिया 25 जून, 2026 से शुरू है।
एनटीए ने अभी तक रीनीट 2026 रिजल्ट जारी करने की तिथि व समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही नीट यूजी रीएग्जाम 2026 का परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
रीनीट यूजी 2026 परीक्षा 21 जून को एक पाली में आयोजित की गई थी। वहीं, 2024 में नीट परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई और परिणाम 4 जून को घोषित किया गया, जबकि पुनर्परीक्षा 23 जून को आयोजित की गई और परिणाम 30 जून को घोषित किया गया। उम्मीदवार यहां पिछले वर्षों का नीट यूजी रिजल्ट ट्रेंड जांच सकते हैं: