Saurabh Pandey | June 27, 2026 | 07:51 PM IST | 2 mins read
एम्स दिल्ली ने पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे 4 जुलाई 2026 को होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दिन साथ ले जाना अनिवार्य है।

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए 'एम्स पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा' का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल aiimsexams.ac.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और अलॉट किए गए परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी गई है।
एम्स पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऑफलाइन तरीके से उपलब्ध नहीं होगा। परीक्षा के दिन, परीक्षा हॉल में एंट्री सिर्फ प्रिंटेड एम्स पैरामेडिकल एडमिट कार्ड के साथ ही मिलेगी।
छात्रों को परीक्षा के बाद भी अपना एडमिट कार्ड सुरक्षित रखना चाहिए। एम्स पैरामेडिकल काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस के दौरान इस एडमिट कार्ड की ज़रूरत होगी।
एम्स पैरामेडिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर दी गई जानकारियों को चेक करना चाहिए कि दी गई सभी जानकारी सही है। अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो उम्मीदवारों को तुरंत परीक्षा आयोजित करने वाली अथॉरिटी से संपर्क करना चाहिए।
एम्स के दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एंट्री के लिए एडमिट कार्ड के साथ निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे-
एम्स द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, एम्स बीएससी (BSc) पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में संपन्न होगी। सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार ही केंद्र पर पहुंचें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड और वैध आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।