UPSSSC AGTA Answer key Objection 2026: यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी आंसर की पर उठाएं आपत्ति, डेट जानें
Abhay Pratap Singh | August 13, 2026 | 11:34 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी एजीटीए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी आंसर की 2026 पर 18 जुलाई तक आपत्ति उठा सकते हैं।
यूपीएसएसएससी एजीटीए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये आपत्ति शुल्क का भी भुगतान करना होगा। यूपी टेक्निकल असिस्टेंट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक 12 अगस्त से सक्रिय है।
आयोग ने लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 11 अगस्त 2026 द्वारा अभ्यर्थियों के अवलोकन के लिए जारी कर दी है, जो 17 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2026 9 अगस्त को आयोजित की गई थी।
नोटिस में कहा गया कि, “अन्य किसी माध्यम से या डाक/ प्रत्यावेदन द्वारा उत्तर कुंजी के संबंध में दी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी।”
भुगतान प्रक्रिया के बाद दर्ज की गई आपत्तियों में संशोधन की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में मात्र एक बार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2759 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाएं।
UP Technical Assistant Group C Answer Key 2026 Objections: आपत्ति प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://technical-assistant-group-c-main-exam-09082026.answer-objections.com/ पर जाएं।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें।
- सहायक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम