LiveTrusted Source Image

UPTET Result 2026 Live: यूपी टेट का रिजल्ट बन कर तैयार; कब तक होगा जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट

Abhay Pratap Singh | August 13, 2026 | 11:25 AM IST | 1 min read

यूपी टेट 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड के लिए रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी टेट 2026 परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी टेट 2026 परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का परिणाम 17,00,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। कैंडिडेट यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर यूपी टेट रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओएमआर स्कैनिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और यूपी टेट 2026 परीक्षा का परिणाम बन कर तैयार हो गया है। यूपी टीईटी 2026 परीक्षा पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

आयोग की घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को यूपी टेट 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यूपी टेट स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, जन्म तिथि, योग्यता अंक, कुल प्राप्त अंक और विषयवार अंक जैसे विवरम शामिल होंगे।

Also readUP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ी

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यूपी टेट रिजल्ट 15 अगस्त के आस-पास जारी किए जाने का भी दावा किया गया है। हालांकि, यूपीईएसएससी ने अभी तक परिणाम तिथि की पुष्टि नहीं की है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 60% अंक और आरक्षित वर्ग को कम से कम 55% अंक लाने होंगे।

यूपी टेट प्रोविजनल आंसर की 8 जुलाई को जारी की गई थी और आपत्ति उठाने के लिए 14 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया था। यूपी टीईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है। नवीतनम अपडेट के लिए आधिकारिक यूपीईएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UPTET Result 2026 kab aayega: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी टेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, यूपी टेट परीक्षा 2026 - परिणाम पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट पर क्लिक करें।
  • यूपी टेट स्कोरकार्ड जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

यूपीईएसएससी द्वारा यूपी टेट 2026 रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जल्द घोषित किया जाएगा। यूपी टेट स्कोरकार्ड, यूपी टेट 2026 कटऑफ अंक, यूपी टेट क्वालिफाइंग मार्क्स और यूपी टेट फाइनल आंसर की 2026 सहित अन्य अपडेट के लिए यहां बने रहें।

August 13, 2026 | 11:25 AM IST

uptet 2026 result: यूपी टेट रिजल्ट मोड

यूपी टेट 2026 रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम में घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से या ऑफलाइन माध्यम में परिणाम उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

August 13, 2026 | 10:51 AM IST

uptet 2026 result: यूपी टेट में क्या नेगेटिव मार्किंग है?

यूपी टीईटी 2026 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है। कैंडिडेट्स को सिर्फ सही जवाबों के लिए ही लागू अंक मिलेंगे।

August 13, 2026 | 10:45 AM IST

UPTET Result 2026 Live: यूपी टेट रिजल्ट कब तक आएगा?

यूपीटेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक (up tet result 2026) आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा।

August 13, 2026 | 10:45 AM IST

uptet result kab aaega: यूपी टेट रिजल्ट डेट

यूपी टेट रिजल्ट 2026 (uptet ka result) डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications