UPSSSC 2026: फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि नजदीक

Abhay Pratap Singh | October 4, 2026 | 05:54 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपीएसएसएससी मुख्य लिखित परीक्षा 27 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तक चुनौती दर्ज कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन आपत्ति उठाने की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू है। उम्मीदवारों को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आपत्ति प्रक्रिया आधिकारिक नोटिस में जांच सकते हैं।

विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026 के तहत वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा और विज्ञापन संख्या-15-परीक्षा/2026 के अंतर्गत विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की 29 सितंबर को जारी की गई थी।

Also read RRB JE Exam Date 2026: आरआरबी जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों के लिए सीबीटी-1 की संशोधित तिथि जारी

समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम जारी करेगा। अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी प्रोविजनल आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी नोटिस बोर्ड सेक्शन में विजिट करें।

UPSSSC Answer Key 2026 Objection Window: आपत्ति प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं:

  • फॉरेस्ट गार्ड के लिए https://examqp.com/upssscForestWGv02A26/ पर जाएं।
  • फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के लिए https://examqp.com/upssscForensicV26N/ पर जाएं।
  • क्रेडेंशियल की मदद से आपत्ति विंडो लॉगिन करें और ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें।
  • सहायक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। आयोग द्वारा न रक्षक व वन्य जीव रक्षक के कुल 708 पद और विधि विज्ञान प्रयोगशाला के कुल 208 रिक्त पद भरे जाएंगे। नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]