UPSSSC Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अपडेट
Abhay Pratap Singh | November 11, 2026 | 06:47 PM IST | 2 mins read
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में योगी ने कहा, 42000 से अधिक होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सत्यापन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से राजस्व विभाग में नवचयनित 1,146 जूनियर सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि, लेखपाल भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “15 अगस्त 2026 तक हम 9.5 लाख युवाओं को सरकारी सेवा में नियुक्ति पत्र प्रदान कर चुके थे। अब 26 जनवरी, 2027 तक एक लाख और युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। प्रदेश में प्रत्येक भर्ती परीक्षा का परिणाम पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से घोषित किया जा रहा है।”
सीएम योगी ने आगे बताया कि, अकेले राजस्व विभाग में अब तक हम 10,836 नियुक्तियां कर चुके हैं और आज 1,146 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, 7994 लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरी होने जा रही है। यह सब केवल राजस्व विभाग में हुआ है।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में योगी ने कहा, 42000 से अधिक होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सत्यापन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हमारा प्रयास है कि अगले सप्ताह उन्हें भी नियुक्ति-पत्र वितरित कर दिए जाएं। 26 जनवरी तक नियुक्ति-पत्र वितरण का यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा।
योगी आदित्यनाथ के अनुसार, जिन खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए मेडल जीते थे, उनके लिए अलग से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई और उनके चयन की व्यवस्था की है। हालांकि, सीएम ने यूपी लेखपाल अंतिम चयन सूची जारी करने की तिथि नहीं बताई है।
उन्होंने कहा कि, हमने भर्ती प्रक्रिया में सक्रिय सिंडिकेट को तोड़ा है और उसके विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी है। उसके हर गुर्गे को, जहां कहीं भी वह छिपा हुआ था, ढूंढकर बाहर निकाला और उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की। यूपीएसएसएससी लेखपाल रिजल्ट से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए upsssc.gov.in पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी