UPSC Student Suicide: दिल्ली में यूपीएससी छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में उठाए छात्रों से जुड़े मुद्दे
Press Trust of India | August 4, 2024 | 01:01 PM IST | 2 mins read
युवती ने अपने सुसाइड नोट में सरकार से परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने और युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने की अपील की।
नई दिल्ली: ओल्ड राजेंद नगर (दिल्ली) में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटर वाले इलाके में एक छात्रा की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया गया कि यूपीएससी अभ्यर्थियों की रहने की स्थिति को लेकर मृतका अवसाद से जूझ रही थी।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली 26 वर्षीय युवती 21 जुलाई को ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित पीजी में फंदे से लटकी मिली थी। छात्रा का कथित सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला प्रकाश में आया।
कथित सुसाइड नोट में युवती ने अवसाद से अपने संघर्ष का जिक्र किया और सरकार से परीक्षाओं में गड़बड़ियां रोकने और युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने की अपील की। इसके अलावा, उन्होंने छात्रों के लिए पीजी और छात्रावासों का किराया कम करने की भी मांग की।
पुलिस के अनुसार, हालांकि छात्रा के परिवार के सदस्यों ने कहा है कि वह एक व्यक्ति द्वारा उत्पीड़न के कारण अवसादग्रस्त थी। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के एक दोस्त ने मीडिया को बताया कि उसने हाल की बातचीत में छात्रावास के बढ़ते किराए का जिक्र किया था।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) हर्षवर्धन ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आगे कहा कि युवती पिछले चार सालों से सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली में रह रही थी। मृतका के दोस्त के मुताबिक, छात्रा को पांच अगस्त को अपना छात्रावास खाली करना था।
बता दें कि, हाल ही में राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्रनगर स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के कारण यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी। वहीं, इस घटना से एक सप्ताह पहले एक अन्य यूपीएससी अभ्यर्थी की करंट की चपेट में आने से मौत हुई थी।
अगली खबर
]IBPS RRB Clerk Admit Card 2024: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, डाउनलोड करें
आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XIII 2024 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, स्कैन किए गए हस्ताक्षर सहित अन्य विवरण देख सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल