UPSC NDA, CDS 1 Admit Card 2026: यूपीएससी एनडीए, एनए और सीडीएस 1 का एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | April 3, 2026 | 12:03 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को एक काला बॉलपॉइंट पेन लाना अनिवार्य है, क्योंकि उन्हें ओएमआर शीट और उपस्थिति-पत्रक केवल काले बॉलपॉइंट पेन से ही भरने होंगे।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (एनडीए & एनए) 1 2026 और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) I 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.nic.in से अपने ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये दोनों परीक्षाएं 12 अप्रैल को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी हैं।
NDA Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम परिणाम घोषित होने तक एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को एनडीए, एनए और सीडीएस 1 एग्जाम के लिए आवंटित केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट दिखाना होगा।
जिस उम्मीदवार के पास आवंटित स्थान पर जांच के लिए ई-एडमिट कार्ड नहीं होगा, उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सत्र में एक फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा, जिसका नंबर एडमिट कार्ड में दिया हो।
UPSC NDA, NA Admit Card 2026: यूपीएससी परीक्षा संबंधी निर्देश
जिस उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर उसकी तस्वीर साफ नहीं है, या तस्वीर पर उसका नाम और तस्वीर की खींचने की डेट नहीं है, उसे एक वचन पत्र के साथ, एक फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें साथ लानी होंगी।
यदि ई-एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत आयोग को ई-मेल आईडी usnda-upsc@nic.in पर सूचित करें। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
प्रवेश बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र के अलावा किसी अन्य परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी।
Also read JMI Free UPSC Coaching: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की फ्री यूपीएससी कोचिंग के लिए आवेदन आज से शुरू
UPSC Admit Card 2026: यूपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपीएससी एनडीए, एनए और सीडीएस 1 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'लॉगिन' लिंक पर क्लिक करें।
- E-Admit Cards सेक्शन में NDA या CDS 1 2026 का लिंक चुनें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें और परीक्षा तक सुरक्षित रखें।
UPSC CDS Admit Card 2026: परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित वस्तुएं
उम्मीदवारों को परिसर में किसी भी प्रकार का बैग, सामान, कीमती वस्तुएं, मोबाइल फ़ोन, स्मार्ट/डिजिटल घड़ियां, अन्य आईटी गैजेट, किताबें आदि ले जाने की अनुमति नहीं है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
उम्मीदवारों को एक काला बॉलपॉइंट पेन लाना अनिवार्य है, क्योंकि उन्हें ओएमआर शीट और उपस्थिति-पत्रक केवल काले बॉलपॉइंट पेन से ही भरने होंगे। परीक्षा कक्षों के अंदर सामान्य या साधारण कलाई-घड़ियों के उपयोग की अनुमति है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा