UPSC NDA-NA 2: भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में 394 पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | May 21, 2026 | 10:51 AM IST | 3 mins read
यूपीएससी एनडीए, एनए (II) परीक्षा 2026 के तहत भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए कुल 394 रिक्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए 12वीं पास या अंतिम वर्ष के अविवाहित उम्मीदवार 9 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (II), 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 9 जून है।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से अलग-अलग विंग्स में कुल 394 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों के लिए भी पद आरक्षित किए गए हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के तहत थल सेना (Army) में 208 पद, नौसेना (Navy) में 42 पद और वायु सेना (Air Force) में फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी मिलाकर कुल 120 पद शामिल हैं। इसके अलावा, नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) के अंतर्गत 24 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Upsc nda na 2 2026 eligibility: पात्रता मानदंड (शैक्षणिक योग्यता)
विभिन्न विंग्स के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं निम्नलिखित रूप से निर्धारित की गई हैं-
- थल सेना (Army Wing) - उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा (10+2 पैटर्न) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- वायु सेना, नौसेना और नौसेना अकादमी (Air Force, Navy & NA) - इन विंग्स के लिए उम्मीदवारों का भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और गणित (Mathematics) विषयों के साथ 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
UPSC NDA 2 Registration 2026: आयु सीमा और वैवाहिक स्थिति
इस परीक्षा में केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही भाग लेने के पात्र हैं। उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2007 से पहले और 1 जनवरी 2010 के बाद का नहीं होना चाहिए।
UPSC NDA, NA 2 2026: आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिला उम्मीदवारों और जेसीओ/एनसीओ/अन्य रैंक के बच्चों को आवेदन शुल्क के भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
UPSC NDA-NA 2 Admit Card 2026: ई-प्रवेश पत्र
उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख से पहले ई-प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जा सकते हैं। कोई भी प्रवेश पत्र डाक (Post) या ईमेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा। सभी आवेदकों से अनुरोध है कि वे अकाउंट बनाते समय एक वैलिड और सक्रिय ईमेल आईडी ही दें, क्योंकि आयोग उम्मीदवारों से संपर्क करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम (ईमेल) का उपयोग कर सकता है।
UPSC NDA, NA 2 2026 Recruitment: चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न
यूपीएससी एनडीए, एनए भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से दो चरणों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा-
- लिखित परीक्षा - यूपीएससी एनडीए, एनए 2 परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी, जिसमें दो प्रश्नपत्र शामिल होंगे- पहला पेपर गणित (Mathematics) और दूसरा पेपर सामान्य योग्यता परीक्षण (General Ability Test) का होगा। लिखित परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान है।
- एसएसबी इंटरव्यू (SSB Interview) - लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए सेवा चयन बोर्ड (SSB) के समक्ष उपस्थित होना होगा।
|
विषय
|
कोड
|
अवधि (Duration)
|
अधिकतम अंक
|
|
गणित (Mathematics)
|
01
|
2½ घंटे
|
300
|
|
सामान्य योग्यता परीक्षण (General Ability Test)
|
02
|
2½ घंटे
|
600
|
|
कुल (Total)
|
|
|
900
|
|
एसएसबी टेस्ट/इंटरव्यू (SSB Test/Interview):
|
|
|
900
|
UPSC NDA, NA 2 2026 Recruitment: फिजिकल टेस्ट और मेडिकल विवरण
चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को सेना के कड़े मानदंडों के अनुसार शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा और एसएसबी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का विस्तृत मेडिकल और फिजिकल टेस्ट बोर्ड द्वारा किया जाएगा, जिसमें वजन, ऊंचाई, दृष्टि (Eye Sight) और सीने के माप की जांच की जाएगी। वायु सेना (Flying Branch) के लिए विशेष रूप से लेग लेंथ, थाई लेंथ और सिटिंग हाइट का सटीक मापन किया जाता है। शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ उम्मीदवार ही अंतिम रूप से चुने जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा