UPSC Exam Calendar 2026: यूपीएससी एग्जाम कैंलेंडर upsc.gov.in पर जारी, सीएसई प्री 24 मई को; शेड्यूल जांचें
Abhay Pratap Singh | May 15, 2025 | 10:05 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 में परीक्षा का नाम, नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि, आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि और परीक्षा की अवधि सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आगामी वर्ष 2026 के लिए यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैंडिडेट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी एग्जाम कैंलेंडर 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई प्री एग्जाम 24 मई, 2026 को और मेन्स 21 अगस्त, 2026 को होगी।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 में परीक्षा का नाम, नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि, आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि और परीक्षा की अवधि सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। यूपीएससी ने कहा कि यदि परिस्थितियां अनुकूल हों तो अधिसूचना की तिथियां, प्रारंभ और परीक्षा की अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी और आवेदन 3 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी/नौसेना अकादमी और संयुक्त रक्षा सेवा (यूपीएससी एनडीए/एनए, सीडीएस 1) के लिए परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
बता दें कि, संघ लोक सेवा आयोग एक कैलेंडर वर्ष में दो बार NDA और CDS परीक्षा आयोजित करता है। ये परीक्षाएं अगले वर्ष 13 सितंबर, 2026 को दूसरी बार आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर यूपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSC Exam Calendar 2026 PDF: यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर जांचें
नीचे दी गई सारणी में यूपीएससी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 2026 की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | अधिसूचना की तिथि | आवेदन की अंतिम तिथि | परीक्षा शुरू होने की तिथि |
|---|---|---|---|
|
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व |
- |
- |
10 जनवरी 2026 (2 दिन) |
|
UPSC Examination के लिए रिजर्व |
- |
- |
17 जनवरी 2026 (2 दिन) |
|
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 |
3 सितंबर 2025 |
23 सितंबर 2025 |
8 फरवरी 2026 |
|
इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 |
17 सितंबर 2025 |
10 अक्टूबर 2025 |
8 फरवरी 2026 |
|
सीबीआई (DSP) LDCE |
24 दिसंबर 2025 |
13 जनवरी 2026 |
28 फरवरी 2026 (2 दिन) |
|
सीआईएसएफ एसी (EXE) LDCE-2026 |
3 दिसंबर 2025 |
23 दिसंबर 2025 |
8 मार्च 2026 |
|
एनडीए, एनए 1 2026 |
10 दिसंबर 2025 |
30 दिसंबर 2025 |
12 अप्रैल 2026 |
|
सीडीएस 1 एग्जाम 2026 |
10 दिसंबर 2025 |
30 दिसंबर 2025 |
12 अप्रैल 2026 |
|
सिविल सर्विसेज (प्रीलिम) एग्जाम 2026 |
14 जनवरी 2026 |
3 फरवरी 2026 |
24 मई 2026 |
|
इंडियन फॉरेस्ट एग्जामिनेशन (प्रीलिम) 2026 |
14 जनवरी 2026 |
3 फरवरी 2026 |
24 मई 2026 |
|
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व |
- |
- |
6 जून 2026 |
|
I.E.S./I.S.S. एग्जामिनेशन 2026 |
11 फरवरी 2026 |
3 मार्च 2026 |
19 जून 2026 (3 दिन) |
|
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा 2026 |
- |
- |
26 जून 2026 (2 दिन) |
|
इंजीनियरिंग सेवा (प्रधान) परीक्षा 2026 |
- |
- |
21 जून 2026 |
|
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व |
- |
- |
4 जुलाई 2026 (2 दिन) |
|
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसीएस) परीक्षा 2026 |
18 फरवरी 2026 |
10 मार्च 2026 |
19 जुलाई 2026 |
|
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 |
11 मार्च 2026 |
31 मार्च 2026 |
2 अगस्त 2026 |
|
UPSC Examination के लिए रिजर्व |
- |
- |
8 अगस्त 2026 (2 दिन) |
|
सिविल सर्विसेज (मेंस) एग्जामिनेशन 2026 |
- |
- |
21 अगस्त 2026 |
|
एनडीए, एनए 2 2026 |
20 मई 2026 |
9 जून 2026 |
13 सितंबर 2026 |
|
सीडीएस 2 एग्जामिनेशन 2026 |
20 मई 2026 |
9 जून 2026 |
13 सितंबर 2026 |
|
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व |
- |
- |
26 सितंबर 2026 |
|
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व |
- |
- |
10 अक्टूबर 2026 |
|
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व |
- |
- |
31 अक्टूबर 2026 |
|
आईएफएस मुख्य परीक्षा 2026 |
- |
- |
22 नवंबर 2026 |
|
एसओ/स्टेनो (GD-B/GD-I) LDCE |
16 सितंबर 2026 |
6 अक्टूबर 2026 |
12 दिसंबर 2026 |
|
UPSC RT/ Examination के लिए रिजर्व |
- |
- |
19 दिसंबर 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा