UPSC ESE Mains DAF 2024: यूपीएससी ईएसई मेन्स डीएएफ फॉर्म जारी, 21 अगस्त तक आवेदन जमा करने का मौका
Saurabh Pandey | August 13, 2024 | 08:00 AM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 में सफल घोषित किया गया है, उन्हें ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) विवरण के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) मेन्स के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो यूपीएससी ईएसई 2024 मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से यूपीएससी ईएसई डीएएफ 2024 फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 21 अगस्त तक यूपीएससी ईएसई डीएएफ 2024 फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार यूपीएससी ईएसई मेन्स परीक्षा 2024 के पर्सनैलिटी टेस्ट में भाग ले सकेंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 में सफल घोषित किया गया है, उन्हें ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) विवरण के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
यूपीएससी ईएसई पर्सनैलिटी टेस्ट/ इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के समय आयु, शैक्षणिक योग्यता, समुदाय, बेंचमार्क विकलांगता (जहां लागू हो) आदि से संबंधित अपने दावों के समर्थन में अपने मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रमाण पत्र तैयार रखें और पहले से ही प्रमाण पत्र की आवश्यकता की जांच कर लें।
UPSC ESE 2024 DAF: आवेदन का तरीका
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब अधिसूचना लिंक 'यूपीएससी ईएसई 2024 डीएएफ' पर क्लिक करें।
- यह आपको एक नई विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा, जहां आपको अपना पंजीकरण कराना होगा।
- अब पंजीकृत क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- ओटीआर एप्लिकेशन में न्यू नोटिफिकेशन टैब पर जाएं।
- अब परीक्षा के लिए आवेदन करें।
- उम्मीदवार परीक्षा अधिसूचना की जांच कर सकते हैं और अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
बता दें कि यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा (मेन्स) परीक्षा 23 जून को आयोजित की गई थी, जबकि परिणाम 30 जुलाई को जारी किया गया था। परीक्षा के नियमों के अनुसार, सभी मेन्स योग्य उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) भरना होगा।
अगली खबर
]UPSC ESIC Nursing Officer Result 2024: यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर परिणाम upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
यूपीएससी ईएसआईसी नर्सिंग अधिकारी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए अपना यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा