UPSC ESE Mains 2026 Result: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इंटरव्यू डेट्स जल्द
Saurabh Pandey | July 25, 2026 | 08:16 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब इंटरव्यू में शामिल होंगे।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज (मेन) परीक्षा, 2026 के लिखित भाग का परिणाम जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने 21 जून, 2026 को लिखित परीक्षा दी थी, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी उम्मीदवारों (परीक्षा में सफल और असफल) की मार्कशीट फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी और वेबसाइट पर 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके मार्कशीट देख सकते हैं। मार्कशीट की प्रमाणित प्रति यूपीएससी द्वारा उम्मीदवारों को विशेष अनुरोध के आधार पर जारी की जाएगी।
इंजीनियरिंग सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा, 2026 के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद, आयोग पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को 15 दिनों का समय देगा। इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा, 2026 के नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी और तय पोर्टल पर जरूरी क्वालिफाइंग परीक्षा पास करने का सबूत अपलोड करना होगा; ऐसा न करने पर उन्हें पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी और उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
स्ट्रीमवाइज सफल उम्मीदवारों की संख्या
यूपीएससी सिविल इंजीनियरिंग मेंस लिखित परीक्षा में कुल 646 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जबकि मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 213 उम्मीदवार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 182 और ET&T इंजीनियरिंग में 299 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।
UPSC ESE Mains Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'What's New' टैब पर क्लिक करें।
- अब Written Result: Engineering Services (Main) Examination, 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब इस पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें।
- अगर पीडीएफ में आपका रोल नंबर दिखता है, तो आप इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई हैं।
UPSC ESE Interview Schedule 2026: इंटरव्यू शेड्यूल जल्द
यूपीएससी ईएसई मेंस लिखित परीक्षा में चुने गए उम्मीदवार पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का शेड्यूल उम्मीदवारों को सही समय पर बता दिया जाएगा। हालांकि, इंटरव्यू की सही तारीख उम्मीदवारों को ई-समन लेटर के जरिए बताई जाएगी, जिसे कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
आयोग द्वारा इंटरव्यू का शेड्यूल भी रोल नंबर के हिसाब से उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे इस बारे में अपडेट के लिए कमीशन की वेबसाइट देखते रहें। उम्मीदवारों को बताए गए पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीख और समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर किसी भी हालत में विचार नहीं किया जाएगा।
UPSC ESE Mains Result 2026: हेल्पलाइन नंबर
उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अपनी किसी भी समस्या या स्पष्टीकरण के लिए आयोग के कॉल सेंटर के टेलीफोन नंबर 011-40303444/24041001 पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल