UPSC ESE Interview Dates 2026: यूपीएससी ईएसई इंटरव्यू शेड्यूल 1,336 उम्मीदवारों के लिए जारी, 21 सितंबर से शुरू

Santosh Kumar | September 8, 2026 | 06:39 PM IST | 1 min read

उम्मीदवारों के डाउनलोड करने के लिए जल्द ही आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर ई-समन लेटर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

यूपीएससी ईएसई इंटरव्यू शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज़ एग्जामिनेशन (ईएसई) 2026 के पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल मेन एग्जामिनेशन 2026 के नतीजों के आधार पर तैयार किया गया है, जो 24 जुलाई को घोषित किए गए। इंटरव्यू के लिए कुल 1,336 उम्मीदवारों को चुना गया है। यूपीएससी ईएसई इंटरव्यू शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।

इंटरव्यू 21 सितंबर से शुरू होंगे और अक्टूबर के आखिर तक आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू 21, 22, 23, 24 और 25 सितंबर को, और 5, 6, 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15, 16, 22, 23, 26, 27, 28 और 30 अक्टूबर को होंगे।

UPSC ESE PT Admit Card 2026: यूपीएससी ईएसई पीटी एडमिट कार्ड जल्द

इंटरव्यू दो शिफ्ट में होंगे: पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे और दूसरी दोपहर 1 बजे शुरू होगी। उम्मीदवारों को रोल नंबर के आधार पर तय डेट और शिफ्ट में शामिल होना होगा; डेट या समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवारों के डाउनलोड करने के लिए जल्द ही आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर ई-समन लेटर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। रोल नंबर के अनुसार विस्तृत शेड्यूल यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर है।

Also read UPSC CMS 2026: यूपीएससी सीएमएस इंटरव्यू से पहले कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म अपडेट करना अनिवार्य, 21 सितंबर तक मौका

UPSC ESE Interview Dates 2026: यात्रा भत्ते का प्रावधान शामिल

उम्मीदवार तय समय पर रिपोर्ट करें, यात्रा भत्ते का प्रावधान है, जिसके तहत सेकंड/स्लीपर क्लास के किराए की प्रतिपूर्ति का दावा किया जा सकता है। यह पर्सनैलिटी टेस्ट चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है।

इसमें उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, तकनीकी ज्ञान और अन्य योग्यताओं का आकलन किया जाता है। सफल उम्मीदवारों को विभिन्न इंजीनियरिंग सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा। रोल नंबर वाइज लिस्ट जारी कर दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]