UPSC Admit Card 2024: ईएसई, कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा शेड्यूल
Santosh Kumar | June 14, 2024 | 05:04 PM IST | 2 mins read
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी ईएसई मेन्स परीक्षा 2024 23 जून को आयोजित की जाएगी, जबकि संयुक्त भू-वैज्ञानिक मेन्स परीक्षा 22 और 23 जून 2024 को आयोजित होने वाली है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 और कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ईएसई, कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में है।
यूपीएससी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपनी पंजीकृत आईडी और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी ईएसई मेन्स परीक्षा 2024 23 जून को आयोजित की जाएगी, जबकि संयुक्त भू-वैज्ञानिक मेन्स परीक्षा 22 और 23 जून 2024 को आयोजित होने वाली है।
यूपीएससी ईएसई मेन्स परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट मेन परीक्षा भी अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
UPSC Mains Exams Schedule 2024: मुख्य परीक्षा शेड्यूल
पहली शिफ्ट में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग {डिसिप्लिन स्पेसिफिक पेपर (पेपर- I) 3 घंटे की अवधि के लिए होगा। इसमें कुल 300 अंक होंगे।
दूसरी शिफ्ट में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग {डिसिप्लिन स्पेसिफिक पेपर (पेपर- II) 3 घंटे की अवधि के लिए होगा और इसमें कुल 300 अंक होंगे। उम्मीदवार कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल नीचे देख सकते हैं-
|
परीक्षा तारीख |
समय |
पेपर |
विषय |
विषय कोड |
|---|---|---|---|---|
|
22 जून 2024 |
सुबह 9 बजे से 12 बजे तक |
पेपर 1 पेपर 1 पेपर 1 |
जियोलॉजी जियोफिजिक्स कमेस्ट्री |
12 32 42 |
|
22 जून 2024 |
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे |
पेपर 2 पेपर 2 पेपर 2 |
जियोलॉजी जियोफिजिक्स कमेस्ट्री |
13 33 43 |
|
23 जून 2024 |
सुबह 9 बजे से 12 बजे तक |
पेपर 3 पेपर 3 पेपर 3 |
जियोलॉजी जियोफिजिक्स कमेस्ट्री |
14 34 44 |
|
23 जून 2024 |
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे |
पेपर 4 |
हाइड्रोजियोलॉजी |
15 |
UPSC ESE, Geo-Scientist Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी ईएसई, भू-वैज्ञानिक 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- 'E-Admit Card for various UPSC exam' लिंक पर क्लिक करें।
- ESE, Geo-Scientist Admit Card 2024 के सामने डाउनलोड के विकल्प को चुनें।
- नया पेज खुलेगा, Click Here पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- अब पंजीकृत आईडी या रोल नंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- इसमें शामिल विवरण को जांचें और इसका प्रिंट आउट लें लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें