Trusted Source Image

SSC Selection Post Phase 14 Admit Card 2026: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | September 14, 2026 | 01:43 PM IST | 1 min read

एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी सिलेक्शन फेज 14 परीक्षा ऑनलाइन होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी सिलेक्शन फेज 14 परीक्षा ऑनलाइन होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

एसएससी सिलेक्शन फेज 14 एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का बाद उसपर छपे सभी विवरणों को ध्यान से चेक करना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी ले जाना जरूरी है।

SSC Selection Phase 14 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. जन्म तिथि
  5. श्रेणी
  6. फोटो और हस्ताक्षर
  7. परीक्षा की तारीख
  8. रिपोर्टिंग का समय
  9. परीक्षा केंद्र का नाम
  10. परीक्षा केंद्र का पता

SSC Selection Phase 14: परीक्षा तिथि

एसएससी सिलेक्शन फेज 14 परीक्षा 16 से 25 सितंबर 2026 तक कंप्यूटर-आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also read RRB NTPC UG Admit Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड सीबीटी 2 परीक्षा के लिए जारी

SSC Selection Phase 14: परीक्षा पैटर्न

एसएससी सिलेक्शन फेज 14 परीक्षा ऑनलाइन होगी और इसमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बेसिक अंकगणित कौशल) और इंग्लिश लैंग्वेज (बेसिक जानकारी) से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

एसएससी सिलेक्शन फेज 14 में कुल 200 अंकों के लिए 100 एमसीक्यू-आधारित प्रश्न होंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी; हर गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे।

भाग
विषय
प्रश्नों की संख्या
अंक
भाग-A
सामान्य बुद्धिमत्ता (General Intelligence)
25
50
भाग-B
सामान्य जागरूकता (General Awareness)
25
50
भाग-C
मात्रात्मक रुझान (Quantitative Aptitude - मूल अंकगणितीय कौशल)
25
50
भाग-D
अंग्रेजी भाषा (English Language - बुनियादी ज्ञान)
25
50
कुल

100
200


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications