UPSC ESE 2024 Interview: यूपीएससी ईएसई 2024 इंटरव्यू 7 अक्टूबर से होगा शुरू, upsc.gov.in पर शेड्यूल जारी
Santosh Kumar | September 14, 2024 | 10:49 PM IST | 1 min read
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए साक्षात्कार 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक दो पालियों यानी सुबह 9 बजे और दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी ईएसई साक्षात्कार अनुसूची 2024 जारी कर दी है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल जारी किया है। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2024 व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर तिथियों की जांच कर सकते हैं।
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए साक्षात्कार 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक दो पालियों यानी सुबह 9 बजे और दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा। यूपीएससी ईएसई 2024 साक्षात्कार दौर के लिए कुल 617 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
UPSC ESE 2024 Interview: इन तिथियों पर साक्षात्कार निर्धारित
अधिसूचना में कहा गया है, "पर्सनैलिटी टेस्ट (साक्षात्कार) के लिए ई-समन पत्र शीघ्र ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों से प्राप्त पर्सनैलिटी टेस्ट (साक्षात्कार) की तिथि और समय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर आमतौर पर विचार नहीं किया जाएगा।"
यूपीएससी ईएसई 2024 मुख्य परीक्षा 23 जून 2024 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, साक्षात्कार दौर 7, 8, 9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 24, 25 अक्टूबर और 4, 5, 6 नवंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा।
Also read UPSC ESE Result 2023: यूपीएससी ईएसई 2023 रिजर्व लिस्ट upsc.gov.in पर जारी, 81 उम्मीदवारों के नाम
UPSC ESE 2024 Interview Schedule: ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएससी ईएसई 2024 साक्षात्कार के लिए जारी कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूपीएससी ईएसई इंटरव्यू शेड्यूल 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल खुलेगी, तारीखों की जांच करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
अगली खबर
]Medical Studies in Hindi: मेडिकल कॉलेजों में अब हिंदी में होगी डॉक्टरी की पढ़ाई, हिंदी दिवस पर बड़ा ऐलान
आधिकारिक बयान के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सरकार की बजट घोषणा को पूरा करते हुए हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी माध्यम में चिकित्सा शिक्षा शुरू करने के बारे में सूचना जारी की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा