UPSC ESE Main Result 2024: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम upsc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 30, 2024 | 10:08 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी ईएसई मेन लिखित परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
यूपीएससी ईएसई मुख्य लिखित परीक्षा 23 जून 2024 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 167 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही पर्सनल टेस्ट में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इंजीनियरिंग सर्विसेज (मेन) एग्जाम रिजल्ट 2024 में अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और नाम की जांच कर सकते हैं। यूपीएससी ईएसई मुख्य लिखित परीक्षा 2024 में कुल 214 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ) भरना होगा, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। यूपीएससी ईएसई 2024 भर्ती से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “साक्षात्कार कार्यक्रम के बारे में उम्मीदवारों को उचित समय पर सूचित किया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवारों को यूपीएससी ईएसई इंटरव्यू की सही तिथि की जानकारी ई-समन पत्र के माध्यम दी जाएगी। रोल नंबर के अनुसार साक्षात्कार कार्यक्रम भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।”
UPSC ESE Main Result 2024: परिणाम कैसे जांचें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन अपने रोलनंबर की जांच कर सकते हैं:
- अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूपीएससी ईएसई मुख्य परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां अभ्यर्थी अपना रोल नंबर देख सकेंगे।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम